ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटानगर स्टेशन पर लहराएगा सौ फुट ऊंचा तिरंगा

टाटानगर स्टेशन पर लहराएगा सौ फुट ऊंचा तिरंगा

टाटानगर स्टेशन समेत दक्षिण-पूर्व जोन के कई रेलवे स्टेशनों पर सौ फुट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। यात्रियों एवं रेलकर्मियों में देशप्रेम की भावना जगाने के तहत यह योजना बनी...

टाटानगर स्टेशन पर लहराएगा सौ फुट ऊंचा तिरंगा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 20 Nov 2018 05:38 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर स्टेशन समेत दक्षिण-पूर्व जोन के कई रेलवे स्टेशनों पर सौ फुट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। यात्रियों एवं रेलकर्मियों में देशप्रेम की भावना जगाने के तहत यह योजना बनी है।

रेलवे बोर्ड से 22 अक्तूबर को यह आदेश जारी हुआ था। इसमें देश के 75 ए वन स्टेशनों पर सौ फुट ऊंचा तिरंगा लहराना है। रेलमंत्री ने ट्विटर पर बोर्ड की योजना पर सहमति जताई है। इससे दक्षिण-पूर्व जोन के अधिकारी सतर्क हैं। सिर्फ तिरंगा लहराने वाले स्टेशनों के नाम की सूची जारी होने का इंतजार है। नाम स्पष्ट होने पर गार्डेनरीच, टाटानगर एवं खड़गपुर स्टेशन पर सौ फुट ऊंचा तिरंगा लहराने की तैयारी शुरू हो जाएगी।

इधर, दक्षिण-पूर्व जोन के सीपीआरओ संजय घोष ने बताया कि टाटानगर व खड़गपुर भी ए-वन स्टेशनों में शामिल हैं। दिसंबर का लक्ष्य : ए-वन स्टेशनों पर दिसंबर तक तिरंगा लगाने का आदेश रेलवे बोर्ड से जारी हुआ है। चक्रधरपुर मंडल की देखरेख में टाटानगर स्टेशन पर तिरंगा लहरेगा। ताकि, रेलकर्मी एक बार राष्ट्रध्वज को प्रणाम कर ड्यूटी शुरू करें। बोर्ड का मानना है कि तिरंगा देखने मात्र से रेलकर्मी सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति सतर्क रहेंगे। इंजन पर लगा तिरंगा : रेलवे ने सभी इंजन के आगे तिरंगा का स्टीकर अगस्त 2016 में रेलवे बोर्ड के आदेश पर लगाया था। चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको शेड एवं बंडामुंडा डीजल शेड के ढाई सौ से ज्यादा इंजनों पर तिरंगा लगा था। जबकि, रेलवे ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बोगियों पर राष्ट्रध्वज अंकित कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें