ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरतत्काल बुकिंग के समय टिकट केंद्र का लिंक फेल

तत्काल बुकिंग के समय टिकट केंद्र का लिंक फेल

तत्काल टिकट बुकिंग के समय टाटानगर स्टेशन के आरक्षण केंद्र का लिंक प्रतिदिन फेल हो रहा है। इससे रात से कतार में लगने के बावजूद दर्जनों लोग दो दिनों से निराश लौट रहे हैं। मंगलवार को भी तत्काल बुकिंग से...

तत्काल बुकिंग के समय टिकट केंद्र का लिंक फेल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 21 Jun 2018 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

तत्काल टिकट बुकिंग के समय टाटानगर स्टेशन के आरक्षण केंद्र का लिंक प्रतिदिन फेल हो रहा है। इससे रात से कतार में लगने के बावजूद दर्जनों लोग दो दिनों से निराश लौट रहे हैं। मंगलवार को भी तत्काल बुकिंग से पहले 10.55 से 11.20 बजे तक लिंक फेल होने पर नाराज यात्रियों ने काउंटर पर हंगामा किया था।

सूत्रों के अनुसार दोनों दिन दक्षिण-पूर्व जोन से लिंक फेल हुआ था। इससे टाटानगर-आदित्यपुर के साथ रांची, राउरकेला, चक्रधरपुर, पुरुलिया व चांडिल आरक्षण केंद्र का भी लिंक तत्काल में स्लीपर टिकट बुकिंग के समय फेल हुआ था। दूसरी ओर, जनरल टिकट केंद्र का लिंक दिनभर में करीब 20 बार गुल हुआ। इससे बुकिंगकर्मियों ने करीब सौ यात्रियों को मैनुअल कार्ड टिकट दिया। जबकि, लिंक में गड़बड़ी के कारण स्टेशन के करेंट काउंटर का लिंक भी गायब हुआ था। वहीं, स्टेशन के पूछताछ केंद्र स्थित नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सर्विस के लिंक ने कई बार झपकी ली। इलेक्ट्रोनिक्स आरक्षण चार्ट भी बंद हुआ। सूचना के अनुसार, बुधवार को टाटानगर में बिजली गुल होने व लिंक फेल होने का रिकार्ड टूटा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें