ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमेंस कांग्रेस में मचा बवाल

मेंस कांग्रेस में मचा बवाल

दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन मेंस कांग्रेस में खड़गपुर के मंडल संयोजक अजय कुमार कर को पद से हटाने पर बवाल हो गया। अजय कुमार कर ने रेलवे जोन की मुख्य कार्मिक पदाधिकारी को पत्र भेजकर महामंत्री एसआर मिश्रा पर...

मेंस कांग्रेस में मचा बवाल
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 21 Aug 2019 05:04 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन मेंस कांग्रेस में खड़गपुर के मंडल संयोजक अजय कुमार कर को पद से हटाने पर बवाल हो गया। अजय कुमार कर ने रेलवे जोन की मुख्य कार्मिक पदाधिकारी को पत्र भेजकर महामंत्री एसआर मिश्रा पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। मेंस कांग्रेस के महासचिव एसआर मिश्रा ने फोन पर बताया कि अजय कुमार कर पर ड्यूटी कार्ड पास का दुरुपयोग करने समेत कई आरोप है। चार महीने में विजिलेंस दो-दो केस दर्ज हुए। जांच प्रभावित न हो, इसलिए अजय कुमार कर को हटाकर लाल बाबू को मंडल संयोजक बनाया गया था। पूर्व संयोजक दूसरे संगठन के बहकावे में आकर बेतुका हरकत कर रहे हैं, जबकि कार्रवाई मेंस कांग्रेस की अनुशासन समिति की रिपोर्ट पर की गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें