ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमहिलाओं को सुरक्षित ट्रेन यात्रा करा रही मॉय सहेली

महिलाओं को सुरक्षित ट्रेन यात्रा करा रही मॉय सहेली

दक्षिण पूर्व रेलवे ने महिलाओं को सुकून से यात्रा कराने के लिए आपरेशन मॉय सहेली का शुभारंभ किया है। मॉय सहेली ट्रेन में सफर करने वाली महिला यात्रियों से आखिरी स्टॉपेज तक संपर्क में रहती है। रेलवे...

दक्षिण पूर्व रेलवे ने महिलाओं को सुकून से यात्रा कराने के लिए आपरेशन मॉय सहेली का शुभारंभ किया है। मॉय सहेली ट्रेन में सफर करने वाली महिला यात्रियों से आखिरी स्टॉपेज तक संपर्क में रहती है। रेलवे...
1/ 2दक्षिण पूर्व रेलवे ने महिलाओं को सुकून से यात्रा कराने के लिए आपरेशन मॉय सहेली का शुभारंभ किया है। मॉय सहेली ट्रेन में सफर करने वाली महिला यात्रियों से आखिरी स्टॉपेज तक संपर्क में रहती है। रेलवे...
दक्षिण पूर्व रेलवे ने महिलाओं को सुकून से यात्रा कराने के लिए आपरेशन मॉय सहेली का शुभारंभ किया है। मॉय सहेली ट्रेन में सफर करने वाली महिला यात्रियों से आखिरी स्टॉपेज तक संपर्क में रहती है। रेलवे...
2/ 2दक्षिण पूर्व रेलवे ने महिलाओं को सुकून से यात्रा कराने के लिए आपरेशन मॉय सहेली का शुभारंभ किया है। मॉय सहेली ट्रेन में सफर करने वाली महिला यात्रियों से आखिरी स्टॉपेज तक संपर्क में रहती है। रेलवे...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 26 Sep 2020 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण पूर्व रेलवे ने महिलाओं को सुकून से यात्रा कराने के लिए आपरेशन मॉय सहेली का शुभारंभ किया है। मॉय सहेली ट्रेन में सफर करने वाली महिला यात्रियों से आखिरी स्टॉपेज तक संपर्क में रहती है। रेलवे सुरक्षा बल ने आपरेशन मॉय सहेली का शुभारंभ 18 सितंबर से ट्रॉयल के तौर पर किया है। टाटानगर से होकर गुजरने वाली हावड़ा-मुंबई मेल और यशवंतपुर तक चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस तथा रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में मॉय सहेली आपरेशन चलाया जा रहा है। आपरेशन मॉय सहेली की टीम में युवा महिला सब इंस्पेक्टरों को शामिल किया गया है, जो ट्रेन शरू होने से लेकर आखिरी स्टॉपेज तक महिला यात्रियों की निगरानी करती है। ट्रेन प्रस्थान से पहले प्रत्येक कोच की एक-दो महिला यात्रियों का मोबाइल नंबर साझा कर लिया जाता है। जैसे ही कुछ सूचना मिलती है तो आने वाले स्टेशन पर तैनात अधिकारियों को अलर्ट कर दिया जाता है। केस-1 20 सितंबर को दुरंतो एक्सप्रेस से बेंगलुरू तक सफर करने वाली एक महिला यात्री का बच्चा बीमार हो गया। उसने मॉय सहेली के व्हाट्सएप नंबर पर सूचना भेजी तो ट्रेन के रानीकुंडा स्टेशन पहुंचने से पहले ही रेलवे स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई। बीमार बच्चे को दवा उपलब्ध कराकर राहत प्रदान की गई। केस-2 दुरंतो एक्सप्रेस के ए-1 कोच में सफर करने वाली एक महिला यात्री को संदेह हुआ कि पास की सीट पर बैठा एक पुरुष यात्री मोबाइल से उसका फोटो खींच रहा है, तभी उसने मॉय सहेली को सूचना दी तो विजयनगरम स्टेशन पर उस बोगी में मॉय सहेली की टीम पहुंचकर पुरुष यात्री के मोबाइल की जांच की गई, पर फोटो नहीं मिला। कोट:::ऑपरेशन मॉय सहेली का बहुत ही बेहतर फीडबैक मिल रहा है। महिला यात्री सफर के दौरान सुरक्षित महसूस कर रही हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। साथ ही ट्रेन में हर तरह की गतिविधयों की जानकारी भी मिल रही है। - डीबी कसार, जोनल आईजी, आरपीएफ, दपूरे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें