ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटानगर स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए रात में ही नाम लिखा देते हैं यात्री, प्रतिदिन सुबह होता है हंगामा

टाटानगर स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए रात में ही नाम लिखा देते हैं यात्री, प्रतिदिन सुबह होता है हंगामा

टाटानगर स्टेशन के जनरल टिकट केंद्र व पोर्टिको में तत्काल टिकट के लिए नाम लिखवाकर लोग घर चले जाते...

टाटानगर स्टेशन पर तत्काल टिकट के लिए रात में ही नाम लिखा देते हैं यात्री, प्रतिदिन सुबह होता है हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 25 May 2018 02:46 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर स्टेशन के जनरल टिकट केंद्र व पोर्टिको में तत्काल टिकट के लिए नाम लिखवाकर लोग घर चले जाते हैं।

इससे जनरल टिकट केंद्र व पोर्टिको में रोज रात में हंगामा होता है, क्योंकि आरपीएफ जवान रात नौ बजे से नाम लिखना शुरू कर देते हैं। लेकिन, दस बजे के बाद दूसरे जवानों की ड्यूटी लगती है।

इससे रात 12 बजे आने वाले यात्री नाम खोजते। मंगलवार रात एक महिला का नाम तत्काल की सूची में था। लेकिन, महिला किसी को नहीं दिखी। अन्य यात्रियों ने आरपीएफ जवानों पर गलत लोगों के नाम दर्ज कराने का आरोप लगाकर हंगामा भी किया। यात्री पुरानी व्यवस्था को ठीक बता रहे थे। जिसमें जनरल टिकट केंद्र के दो काउंटर में टोकन लेने का प्रावधान था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें