ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरछपरा की ट्रेन से परेशान कटिहार के यात्री

छपरा की ट्रेन से परेशान कटिहार के यात्री

छपरा-टाटा कटिहार लिंक एक्सप्रेस मंगलवार को दूसरी बार अलग-अलग टाटानगर स्टेशन पर आई है। इससे कटिहार लिंक की सात बोगियां सुबह साढ़े आठ बजे दो घंटे देर से पहुंची। जबकि,छपरा की बोगियां दोपहर सवा एक बजे...

छपरा की ट्रेन से परेशान कटिहार के यात्री
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 20 Jun 2018 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

छपरा-टाटा कटिहार लिंक एक्सप्रेस मंगलवार को दूसरी बार अलग-अलग टाटानगर स्टेशन पर आई है। इससे कटिहार लिंक की सात बोगियां सुबह साढ़े आठ बजे दो घंटे देर से पहुंची। जबकि,छपरा की बोगियां दोपहर सवा एक बजे करीब सात घंटे देर से आईं।

15 जून शुक्रवार को भी छपरा-कटिहार की बोगियां अलग-अलग टाटानगर आईं थी। दरअसल रेलवे के सभी जोन में इन दिनों यात्री ट्रेनों को समय से चलाने का अभियान शुरू है। इससे कटिहार की बोगियों के समय से बरौनी पहुंचने पर उसे अतिरिक्त इंजन लगाकर टाटानगर के लिए रवाना किया जाता है। क्योंकि, छपरा एक्सप्रेस के देर से आने पर कटिहार के यात्रियों को बेवजह परेशानी होती है। जबकि, बरौनी के रेलकर्मियों को प्लेटफॉर्म पर दूसरी ट्रेनों को खड़ी करने में दिक्कत होती है। इधर, टाटानगर स्टेशन पर कटिहार की ट्रेन से उतरे कई यात्रियों ने कहा कि, रेलवे को अब छपरा व कटिहार की लिंक को अलग कर देना चाहिए। इससे जहां सैकड़ों यात्रियों को सहूलियत होगी वहीं रेलवे का राजस्व बढ़ेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें