ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरहज यात्रियों की सेवा को जाएंगे रेलकर्मी

हज यात्रियों की सेवा को जाएंगे रेलकर्मी

जमशेदपुर। रेल कर्मचारी हज यात्रियों की सेवा करने जेद्दा जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने तीन दिसंबर को पत्र जारी कर इच्छुक कर्मचारियों से 27 दिसंबर तक आवेदन मांगा है। बोर्ड का पत्र दक्षिण-पूर्व जोन व चक्रधरपुर...

हज यात्रियों की सेवा को जाएंगे रेलकर्मी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 08 Dec 2019 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

रेल कर्मचारी हज यात्रियों की सेवा करने जेद्दा जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने तीन दिसंबर को पत्र जारी कर इच्छुक कर्मचारियों से 27 दिसंबर तक आवेदन मांगा है। बोर्ड का पत्र दक्षिण-पूर्व जोन व चक्रधरपुर रेल मंडल में आया है। दो रेलकर्मियों को हज ऑफिसर बनाने की तैयारी है। आदेश के तहत 30 से 55 वर्ष उम्र के दो कर्मचारी को हज ऑफिसर बनाकर यात्रियों की सेवा के लिए जद्दा भेजा जाएगा। सूचना के अनुसार, टाटानगर से जून 2020 में हज के लिए सैकड़ों यात्री रवाना होंगे। जुलाई में हज होगा और यात्रियों की वापसी सितंबर तक जारी रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें