ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदस वर्षों से बेकार पुल को तोड़ रहा रेलवे

दस वर्षों से बेकार पुल को तोड़ रहा रेलवे

टाटानगर स्टेशन स्थित 86 वर्ष पुराने पुल को तोड़ने का काम सोमवार से शुरू हो गया। यह दस वर्षों से बेकार था। चक्रधरपुर रेल मंडल के परिचालन प्रबंधक अवतार सिंह की देखरेख में पुल तोड़ने का काम दिन में आठ...

दस वर्षों से बेकार पुल को तोड़ रहा रेलवे
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 11 Dec 2018 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर स्टेशन स्थित 86 वर्ष पुराने पुल को तोड़ने का काम सोमवार से शुरू हो गया। यह दस वर्षों से बेकार था। चक्रधरपुर रेल मंडल के परिचालन प्रबंधक अवतार सिंह की देखरेख में पुल तोड़ने का काम दिन में आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चला।

सुरक्षा के लिए रेललाइन नंबर 7 से 9 तक ब्लॉक था। हाईटेंशन तार में बिजली सप्लाई बंद कर गैस कटर से पुल के एक भाग को पहले दिन काटा गया। इससे 80 मजदूरों के साथ दर्जनों अधिकारी छह घंटे तक सक्रिय थे। मुख्यालय से क्रेन युक्त ट्रेन मंगाई गई थी। इससे पुल के कटे हिस्से को मालगाड़ी के खुले रैक में रखा गया।

फुट ओवरब्रिज की थी योजना: चक्रधरपुर मंडल में एक दशक से बेकार पुल को फुट ओवरब्रिज में तब्दील करने की योजना थी। रेलवे जोन ने ठेकेदार को काम भी सौंपा था। लेकिन, मुख्य अभियंता द्वारा जर्जर घोषित करने से काम बंद हो गया। वहीं, पुल तोड़ने की योजना बनी।

साकची से जोड़ता था पुल: जमशेदपुर के विकास में पुराने पुल का अहम योगदान था। बागबेड़ा व परसूडीह को बर्मामाइंस, गोलमुरी, टेल्को व साकची से जोड़ रहा था। वाहनों का आवागमन बढ़ने पर रेलवे ने 2008 में नए पुल का निर्माण कराया। इसके बाद से पुराना पुल बंद पड़ा था।

कल भी कटेगा पुल: इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को 4 से 6 नंबर लाइन पर ब्लॉक लेकर पुल के एक हिस्से को काटने की योजना है। लेकिन, परिचालन विभाग से सहमति मिलने पर काम होगा। क्योंकि, यात्री ट्रेनों के आवागमन पर भी असर पड़ेगा।

फुट ओवरब्रिज बनेगा जल्द: पुल के टूटने पर नया फुट ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू होगा। पांचों प्लेटफॉर्म के लिए नए फुट ओवरब्रिज के लिए खंभा गड़ चुका है। वहीं, बर्मामाइंस टिकट केंद्र और गेट को जोड़ने के लिए एक और फुट ओवरब्रिज बनेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें