ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेलवे अस्पताल ने झाड़ा पल्ला, प्लेटफॉर्म पर हुआ प्रसव, प्रसूता की स्थिति गंभीर

रेलवे अस्पताल ने झाड़ा पल्ला, प्लेटफॉर्म पर हुआ प्रसव, प्रसूता की स्थिति गंभीर

टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शनिवार सुबह सात बजे एक महिला ने नवजात को जन्म दिया। हालांकि इसके बाद से मां की हालत गंभीर है। चाईबासा के सारंडा सिलाई गांव की 25 वर्षीय सुनीता सरदार ट्रेन से...

रेलवे अस्पताल ने झाड़ा पल्ला, प्लेटफॉर्म पर हुआ प्रसव, प्रसूता की स्थिति गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 27 May 2018 04:01 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शनिवार सुबह सात बजे एक महिला ने नवजात को जन्म दिया। हालांकि इसके बाद से मां की हालत गंभीर है। चाईबासा के सारंडा सिलाई गांव की 25 वर्षीय सुनीता सरदार ट्रेन से जमशेदपुर आ रही थी। यहां आने के बाद स्टेशन पर ही प्रसव हो गया।

वर्तमान में सदर अस्पताल में भर्ती सुनीता ने बताया कि वह घर से टाटानगर प्रसव के लिए ही आ रही थी। साथ में कोई परिजन नहीं था। रास्ते में ही उसे पीड़ा होने लगी। टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों ने उतारकर रेलवे अस्पताल को सूचना दी, तब तक प्रसव हो गया। रेलवे अस्पताल के कर्मचारियों ने पहुंचकर महिला को देखा। प्रसव के बाद रेलवे अस्पताल के कर्मचारी महिला को प्लेटफॉर्म पर ही छोड़कर चले गए। फिर रेलवे विभाग के ही एक कर्मचारी ने इसकी सूचना सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद को दी। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस 108 भेजकर महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शिशु स्वस्थ है व महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रसव के कारण उसका काफी खून निकल चुका है व एनीमिया (खून की कमी) की शिकायत हो गई है। सुनीता ने अपने पति का नाम बबलू सरदार बताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें