ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमुंबई में खुलेगा रेलवे का हॉली डे होम

मुंबई में खुलेगा रेलवे का हॉली डे होम

दक्षिण-पूर्व जोन मुंबई में रेलवे का हॉली डे होम (रेस्ट रूम) खोलेगा। इससे कैंसर का इलाज कराने गए रेलकर्मियों को मुंबई में ठहरने की सुविधा मिल सके। इससे रेलकर्मियों या उनके परिजनों को होटल के खर्चे से...

मुंबई में खुलेगा रेलवे का हॉली डे होम
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 25 Jun 2019 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण-पूर्व जोन मुंबई में रेलवे का हॉली डे होम (रेस्ट रूम) खोलेगा। इससे कैंसर का इलाज कराने गए रेलकर्मियों को मुंबई में ठहरने की सुविधा मिल सके। इससे रेलकर्मियों या उनके परिजनों को होटल के खर्चे से राहत मिलेगी।

मेंस कांग्रेस की पहल पर जोन के प्राचार्य मुख्य कार्मिक अधिकारी ने मंगलवार को गार्डेनरीच में बैठक बुलाया है। चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि मिश्रा व स्टाफ बेनिफिट समिति के चार अन्य सदस्यों को भी शामिल होना है। शशि मिश्रा के अनुसार कैंसर रोगियों की सुविधा के लिए मुंबई में हॉली डे होम खुलना है। इसके बाद गंगटोक में हॉली डे होम खोलने की योजना है। मुंबई में हॉली डे होम की घोषणा जल्द होगी। इससे कैंसर रोगियों को गार्डेनरीच या किसी अन्य अस्पताल से रेफर होने पर परेशानी नहीं होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें