ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमुंबई में खुला रेलकर्मियों के लिए रेस्ट रूम

मुंबई में खुला रेलकर्मियों के लिए रेस्ट रूम

टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल के कैंसर रोगी रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों के लिए दो कमरे के रेस्ट रूम का उद्घाटन दक्षिण-पूर्व जोन की मुख्य कार्मिक अधिकारी जरीना फिरदौसी व चक्रधरपुर मंडल के मेंस कांग्रेस...

मुंबई में खुला रेलकर्मियों के लिए रेस्ट रूम
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 20 Jul 2019 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल के कैंसर रोगी रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों के लिए दो कमरे के रेस्ट रूम का उद्घाटन दक्षिण-पूर्व जोन की मुख्य कार्मिक अधिकारी जरीना फिरदौसी व चक्रधरपुर मंडल के मेंस कांग्रेस संयोजक शशि मिश्रा ने शुक्रवार को किया।

शशि मिश्रा ने बताया कि मुंबई के दादर स्थित थ्री स्टार होटल में रेस्ट रूम की व्यवस्था दो वर्षों के अनुबंध पर हुई है। रेस्ट रूम में ठहरने के लिए रेलकर्मी व उनके आश्रित को सिर्फ डेढ़ सौ रुपये शुल्क रखरखाव के लिए देना होगा। उन्होंने कहा कि रेस्ट रूम की सुविधा मिलने से रेलकर्मियों को ठहरने की दिक्कत नहीं होगी और होटल के खर्च से भी छुटकारा मिलेगा। इससे पहले दक्षिण-पूर्व जोन ने गंगटोक के होटल में रेस्ट रूम बनाया था। जबकि, सिक्किम के पेलिंग में रेस्ट रूम खोलने की प्रक्रिया गार्डेनरीच में शुरू है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें