स्टेशन मास्टरों ने भूखे पेट की ड्यूटी
टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल समेत दक्षिण-पूर्व जोन के पांच सौ से ज्यादा स्टेशन मास्टरों ने शनिवार को पूर्व घोषणा के तहत भूखे रहकर ड्यूटी की। एमएसीपी की मांग के समर्थन में ड्यूटी के दौरान काला फीता लगाया।...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 12 Aug 2018 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें
टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल समेत दक्षिण-पूर्व जोन के पांच सौ से ज्यादा स्टेशन मास्टरों ने शनिवार को पूर्व घोषणा के तहत भूखे रहकर ड्यूटी की। एमएसीपी की मांग के समर्थन में ड्यूटी के दौरान काला फीता लगाया।
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के दक्षिण-पूर्व जोन के सचिव पंकज झा ने बताया कि आंदिलन सफल हुआ। सैकड़ों की संख्या में स्टेशन मास्टर की सक्रियता ने राष्ट्रीय मुद्दे पर हुए भूख हड़ताल में शामिल हुए। स्टेशन मास्टरों की समस्या पर ध्यान नहीं देने पर भूख हड़ताल का आयोजन हुआ था।