ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटानगर के रेलकर्मियों ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी सामग्री

टाटानगर के रेलकर्मियों ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी सामग्री

टाटानगर और आदित्यपुर के रेल कर्मचारियों ने पटना बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सोमवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस से राहत सामग्री भेजी है। क्षेत्रीय रेल प्रबंधक विकास कुमार के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने आपस...

टाटानगर के रेलकर्मियों ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी सामग्री
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 10 Oct 2019 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर और आदित्यपुर के रेल कर्मचारियों ने पटना बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सोमवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस से राहत सामग्री भेजी है। क्षेत्रीय रेल प्रबंधक विकास कुमार के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर जरूरत के सामान की खरीदारी की। इसके बाद 15 सौ रुपए खर्च कर पार्सल में सामान की बुकिंग कर पटना भेजा गया। पटना भेजे गए सामान में चूड़ा, गुड़, बच्चों के लिए अमूल स्प्रे दूध का पैकेट, महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड, मॉर्टिन, चना, कंबल-चादर आदि हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद में वाणिज्य निरीक्षक शंकर झा, मुख्य टिकट निरीक्षक मलय मल्लिक, हेड टीटी दीपक कुमार व अन्य रेलकर्मियों ने योगदान दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें