ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटानगर स्टेशन गुलाब, गेंदा और बेली फूल की खुशबू से महकेगा

टाटानगर स्टेशन गुलाब, गेंदा और बेली फूल की खुशबू से महकेगा

टाटानगर स्टेशन गुलाब, गेंदा व बेली फूल के खुशबू से महकेगा। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की महिलाओं ने यह बीड़ा उठाया...

टाटानगर स्टेशन गुलाब, गेंदा और बेली फूल की खुशबू से महकेगा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 14 Aug 2018 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर स्टेशन गुलाब, गेंदा व बेली फूल के खुशबू से महकेगा। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की महिलाओं ने यह बीड़ा उठाया है।

सोमवार को क्लब की डॉ. मंजू रानी सिंह, स्वेता चांद, पी. अडेसरा व ममता त्रेहान ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म व पोर्टिको-पार्किंग का निरीक्षण किया है। रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक शंकर झा व उपाधीक्षक एसके पति महिलाओं के साथ थे। डॉ. मंजू ने बताया कि, विभिन्न तरह की फूलों के दस गमले प्लेटफॉर्मो पर रखने के लिए क्लब मुहैया कराएगी। जिसके देखभाल की जिम्मेदारी रेल अधिकारियों की होगी। इधर, टाटानगर के स्टेशन निदेशक एचक बलमुचू ने बताया कि, हरियाली और स्वच्छता का संदेश देने के लिए रेलवे भी चित्रकारी करा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें