ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेलवे के यात्री क्लॉक रूम का जल्द होगा टेंडर

रेलवे के यात्री क्लॉक रूम का जल्द होगा टेंडर

टाटानगर स्टेशन के यात्री क्लॉक रूम की व्यवस्था निजी एजेंसी को सौंपने की कागजी कार्रवाई चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में शुरू हो गई है। इससे रेलवे जल्द ही क्लॉक रूम निजी एजेंसी को सौंपने का टेंडर...

रेलवे के यात्री क्लॉक रूम का जल्द होगा टेंडर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 24 Jan 2020 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर स्टेशन के यात्री क्लॉक रूम की व्यवस्था निजी एजेंसी को सौंपने की कागजी कार्रवाई चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में शुरू हो गई है। इससे रेलवे जल्द ही क्लॉक रूम निजी एजेंसी को सौंपने का टेंडर निकालेगा। दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन में राजस्व बढ़ाने व यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए क्लॉक रूम निजी एजेंसी को सौंपने की योजना बनी थी। चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम मनीष पाठक ने भी 7 जनवरी को रेलवे क्लॉक रूम का निरीक्षण किया था। सूत्र बताते है कि रेलवे क्लॉक रूम में तीनों शिफ्ट एक-एक कर्मचारी नियुक्त होते हैं। राजस्व के दृष्टिकोण से रेलवे को क्लॉक रूम संचालन में श्रमशक्ति के अनुपात में आमदनी नहीं होता है। इससे रेलवे क्लॉक रूम को निजी एजेंसी के हवाले करने की योजना बनी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें