ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमहिला ट्रैकमैन बनेंगी टिकट निरीक्षक

महिला ट्रैकमैन बनेंगी टिकट निरीक्षक

रेलवे की शिक्षित महिला ट्रेकमैन अब टिकट निरीक्षक भी सकती हैं। इससे टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल के अलावा दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन की सैकड़ों महिला ट्रेकमैन के जीवन स्तर में सुधार होगा। दरअसल ट्रेनों की...

महिला ट्रैकमैन बनेंगी टिकट निरीक्षक
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 21 Jul 2018 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

रेलवे की शिक्षित महिला ट्रेकमैन अब टिकट निरीक्षक भी सकती हैं। इससे टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल के अलावा दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन की सैकड़ों महिला ट्रेकमैन के जीवन स्तर में सुधार होगा।

दरअसल ट्रेनों की संख्या दिनोंदिन बढ़ते जा रही है। जबकि, जांचकर्मियों की संख्या ट्रेनों के अनुपात में कम हुई है। इससे ट्रेनों में शिड्यूल व प्रावधान अनुरूप जांच नहीं हो पाता। लगातार जांच में दिक्कत होने से रेलवे में यह योजना बनी है। टाटानगर में मेंस कांग्रेस के चक्रधरपुर मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि विगत दिनों कई मुद्दे पर रेलवे बोर्ड में मंडल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों की बैठक हुई है। जिसमें यात्री सुविधा और रेलकर्मियों की अवस्था पर चर्चा के बाद सुधार के लिए 20 बिंदुओं पर नई योजना बनी है।

महिला शौचालय जरूरी : विभागों में महिला रेलकर्मियों के लिए अतिरिक्त शौचालय बनाने पर जोर दिया। भले ही रेलवे के विभाग या कार्यालय में एक महिला कर्मचारी क्यों न हो। टाटानगर में दर्जनभर महिला रेलकर्मी 24 घंटे किसी न किसी विभाग (आरपीएफ, वाणिज्य एवं परिचालन) में ड्यूटी करती हैं। लेकिन, शौचालय सिर्फ टिकट काउंटर में है। अन्य विभागों की महिला रेलकर्मी विश्रामालय या यात्रियों के शौचालय में जाती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें