ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरलैंडस्लाइडिंग की सूचना देने पर ट्रैकमेन सम्मानित

लैंडस्लाइडिंग की सूचना देने पर ट्रैकमेन सम्मानित

गोईलकेरा पौसेता रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैनल के पास हुए लैंडस्लाइडिंग की सूचना देकर बड़ी दुर्घटना रोकने वाले दोनों ट्रैक मेन सुरसेन गोप और मंगरु बोईपाई को मंगलवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के अपर रेल मंडल...

लैंडस्लाइडिंग की सूचना देने पर ट्रैकमेन सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 21 Aug 2019 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गोईलकेरा पौसेता रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैनल के पास हुए लैंडस्लाइडिंग की सूचना देकर बड़ी दुर्घटना रोकने वाले दोनों ट्रैक मेन सुरसेन गोप और मंगरु बोईपाई को मंगलवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के अपर रेल मंडल प्रबंधक बीके सिन्हा ने सम्मानित किया।

मंगलवार को अपर रेल मंडल कार्यालय में दोनों कर्मचारियों को एक सादे समारोह में सम्मानित किया गया। बता दें कि 18 अगस्त की रात रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइडिंग हो गई थी और उसी समय उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी आ रही थी, लेकिन वहां मौजूद पेट्रोलमैन सुरसेन गोप और मंगरु बोईपाई ने साहस का परिचय देते हुए दौड़कर ट्रक पर पटाखा बांध और लाल टार्च दिखाकर मालगाड़ी को रोक दिया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसी कार्य के लिए मंडल प्रबंधक छत्रशाल सिंह ने दोनों रेल कर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया। इसी के तहत मंगलवार को अपर रेल मंडल प्रबंधक बी के सिन्हा ने दोनों रेल कर्मी को सम्मानित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें