ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेलकर्मी निरोग रहने के लिए करें योग

रेलकर्मी निरोग रहने के लिए करें योग

टाटानगर रेलवे के विद्युत लोको शेड और स्टेशन के पास आरपीएफ पोस्ट में विश्व योग दिवस पर गुरुवार को शिविर का आयोजन हुआ। लोको प्रशिक्षण केंद्र मैदान में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता अनंत सदाशिव के...

रेलकर्मी निरोग रहने के लिए करें योग
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 22 Jun 2018 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर रेलवे के विद्युत लोको शेड और स्टेशन के पास आरपीएफ पोस्ट में विश्व योग दिवस पर गुरुवार को शिविर का आयोजन हुआ। लोको प्रशिक्षण केंद्र मैदान में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता अनंत सदाशिव के मार्गदर्शन में सैकड़ों रेलकर्मियों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक अरविन्द कुमार एवं अभियंता अनंत सदाशिव ने कहा कि रेलकर्मियों को निरोग रहने के लिए निरंतर योगा करना चाहिए। योग का तरीका आसन व लाभ के बारे में रेलकर्मियों को बताया। जबकि, पूर्व में योग का प्रशिक्षण लेने वालों को शिविर में सम्मानित किया गया। शिविर में मेंस कांग्रेस के मंडल संयोजक शशि मिश्रा समेत कई अधिकारी उपस्थित हुए।

सुरक्षा जवानों का अभ्यास : आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर एमके सिंह ने टाटानगर सभागार में योगा शिविर का आयोजन किया था। इसमें पोस्ट के लगभग सभी पदाधिकारियों व सुरक्षा जवानों ने भाग लिया। इंस्पेक्टर सिंह के अनुसार योगा से सिर्फ शरीर नहीं बल्कि दिमागी परेशानी भी दूर होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें