ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़पूरे देश का समावेश मिलेगा भारतीय शिल्प व्यापार मेला में

पूरे देश का समावेश मिलेगा भारतीय शिल्प व्यापार मेला में

भारतीय शिल्प व्यापार मेला में पूरे देश की कलाकृति और परिधानों का समावेश है। जिसमें लोग अपने मनोनुकूल कलाकृति और परिधान प्राप्त कर सकते है। गुजराती समाज हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम डेवलपमेंट संस्थान...

पूरे देश का समावेश मिलेगा भारतीय शिल्प व्यापार मेला में
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 18 Oct 2019 01:31 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय शिल्प व्यापार मेला में पूरे देश की कलाकृति और परिधानों का समावेश है। जिसमें लोग अपने मनोनुकूल कलाकृति और परिधान प्राप्त कर सकते है। गुजराती समाज हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम डेवलपमेंट संस्थान रांची की ओर से छावनी परिषद के फुटबॉल मैदान में मेला लगाया गया है। शुक्रवार 12 दिवसीय भारतीय शिल्प व्यापार मेला का शुक्रवार को शुभारंभ किया जाएगा। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी सपन कुमार एवं छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अनमोल सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। जबकि विभिन्न वार्डो के पार्षद बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। यह बात गुरुवार को मेला परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजक अजीत भकोड़िया एवं संजीव तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया। उन्होंने कहा कि मेला में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्पी विभाग की लगभग 90 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विजेता हस्तशिल्पी भाग लेंगे। मेले में असम का बांस से बना हुआ सामान, नागालैंड का ड्राई फ्लावर, दिल्ली की ब्लॉक प्रिंट कुर्ती, कोलकाता का जूट बैग और भदोही का विश्व प्रसिद्ध कालीन सहित बहुत अन्य वस्तुएं मौजूद रहेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ हर शाम रंगारंग सांस्कृतिक और लक्की ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों का प्रबंध भी किया गया है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से रूपेश कुमार, नय्यर मूर्ति देवी मुंडा, शनि प्रताप, होलिका टोप्पो, पूजा टोपनो, विजय यादव, सानू अहमद अकबर, अहमद चांद, मिथिलेश कुमार, सुधीर कुमार विश्वास, अमर मुंडा, कपिल राय उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें