ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची-कोलकाता ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग की

रांची-कोलकाता ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग की

झारखंड चैंबर ने रेलवे से रांची से कोलकाता ट्रेन चलाने की मांग की है। चैंबर के रेलवे उप समिति चेयरमेन सह रांची रेल मंडल के डीआरयूसीसी सदस्य नवजोत अलंग ने कहा कि त्योहारों का सीजन नजदीक आ रहा...

रांची-कोलकाता ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग की
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 23 Sep 2020 08:02 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड चैंबर ने रेलवे से रांची से कोलकाता ट्रेन चलाने की मांग की है। चैंबर के रेलवे उप समिति चेयरमेन सह रांची रेल मंडल के डीआरयूसीसी सदस्य नवजोत अलंग ने कहा कि त्योहारों का सीजन नजदीक आ रहा है। इस दौरान रांची समेत पूरे झारखण्ड से भारी संख्या में यात्रियों का आवागमन पश्चिम बंगाल से होता है। ट्रेन की उपलब्धता से रांची से टाटा तक के यात्रियों को कोलकाता आने-जाने में आसानी होती थी। व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी रांची और कोलकाता का संबंध महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रेलवे के अलावा हवाई सेवा और बसों का परिचालन भी प्रतिबंधित है। रांची से कोलकाता के लिए ट्रेनों की अनुपलब्धता से यात्रियों को भारी कठिनाई हो रही है। फिलहाल लोगों के पास निजी वाहन हैं एक विकल्प हैं जो काफी खर्चीला है। इसका वहन कर पाना सभी वर्ग के लिए संभव भी नहीं है। इन सबको ध्यान में रखते हुए चैंबर ने रेल मंत्रालय से रांची-कोलकाता के बीच चलने वाली क्रियायोग एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें