ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीनागपुरी फिल्म ‘महुआ का हुआ प्रीमियर

नागपुरी फिल्म ‘महुआ का हुआ प्रीमियर

शैल्जा मूवीज के बैनर तले झारखंड में बनी नागपुरी फिल्म ‘महुआ का प्रीमियर फन सिनेमा में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह मौजूद...

नागपुरी फिल्म ‘महुआ का हुआ प्रीमियर
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 20 Mar 2018 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

शैल्जा मूवीज के बैनर तले झारखंड में बनी नागपुरी फिल्म ‘महुआ का प्रीमियर फन सिनेमा में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार की फिल्म पॉलीसी से कलाकारों को काफी फायदा मिल रहा है। साथ ही राज्य में लगातार फिल्में बन रही है। छोटे शहरों के भी कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। फिल्म महुआ की अदाकारा स्टेफी पटेल ने बताया कि यह महिला प्रधान फिल्म है। जिसमें समाज की कुरीतियों व असामाजिक तत्वों से लड़ती एक महिला के संघर्ष की कहानी है।

इस फिल्म की झारखंड के विभिन्न जगहों पर शूटिंग हुई है। फिल्म के कलाकारों में प्रिंस सोंधी, अली खान, मनोज वर्मा, शक्ति सिंह, पूनम सिंह, दिनेश देवा, काजल सिंह, राज सिन्हा, अजय घोष, ग्लोरी आदि शामिल हैं।

फिल्म के माध्यम से झारखंड के पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश की गई है। यहां की वादियों से दर्शकों को रू-ब-रू कराया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर इस फिल्म के प्रचार प्रसार का जिम्मा पब्लिश मीडिया की टीम को सौंपा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें