ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरेलवे सुरक्षा बल ने मनाया पराक्रम दिवस

रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया पराक्रम दिवस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस मनाया गया।

रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया पराक्रम दिवस
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 24 Jan 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस मनाया गया। आयोजन रेलवे सुरक्षा बल ने किया। इस दौरान आरपीएफ रांची मंडल के द्वारा 10 किलोमीटर का क्रॉस कंट्री रन का आयोजन किया गया। नेतृत्व मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने किया। इस अवसर पर डीआरएम नीरज अम्बष्ठ ने हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री रन का शुभारंभ किया। इसमें 78 जवानों ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान मुरी आरपीएफ आरक्षी रूप सिंह मीणा, द्वितीय स्थान नीतिश कुमार, तृतीय स्थान श्वान दस्ता मुरी के संतोष कुमार को मिला। वहीं, महिला वर्ग में प्रथम शारदा चौधरी, द्वितीय स्थान रानी सिंह और तृतीय स्थान ललिता कुमारी को मिला। फिटनेस उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए श्वान दस्ता मुरी के 59 वर्षीय उप निरीक्षक एम उरांव को सम्मानित किया गया। मौके पर कई रेल अधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें