ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला

रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला

रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। नई समय सारिणी 21 फरवरी से लागू होगी। इसके तहत बोकारो-गोमो रूट से जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12439) अब रांची से शाम...

रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 17 Feb 2018 02:53 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। नई समय सारिणी 21 फरवरी से लागू होगी। इसके तहत बोकारो-गोमो रूट से जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12439) अब रांची से शाम 6.15 बजे प्रस्थान करेगी। अभी इस ट्रेन का प्रस्थान समय शाम 5.55 बजे है। बदले समय के अनुसार यह ट्रेन रांची से शाम 6.15 बजे, बोकारो से रात 8.20 बजे और राजाबेरा से 8.35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गोमो से नई दिल्ली तक पूर्व समय सारिणी के अनुसार ही आवाजाही करेगी। बरकाकाना रूट की राजधानी भी अपनी पुरानी समय-सारिणी के अनुसार चलती रहेगी।

कल बदले रूट से जाएगी हावड़ा रांची स्पेशल

रांची। हावड़ा रांची स्पेशल ट्रेन 18 फरवरी को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन मुरी-पुरुलिया, चांडिल, टाटा होकर हावड़ा के लिए आवाजाही करेगी। इसी दिन हटिया खड़गपुर पैसेंजर आद्रा स्टेशन तक ही आवाजाही करेगी। आद्रा से खड़गपुर तक यह पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। गोमो खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन इस दिन बिशुनपुर तक ही जाएगी और यह बिशुनपुर-खड़गपुर के बीच रद्द रहेगी। पियरदोबा और बिशुनपुर तथा मिदनापुर-गोदापियासल स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य के कारण 18 फरवरी को ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहेगी। छह घंटे की निर्धारित अवधि के लिए पावर ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान मरम्मत कार्य किया जाएगा। इससे अप और डाउन दोनों लाइनें बाधित रहेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें