ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांची::संशोधित ::: टाटीसिलवे-साकी पैसेंजर को रांची रेलमंडल में शामिल करने की मांग

::संशोधित ::: टाटीसिलवे-साकी पैसेंजर को रांची रेलमंडल में शामिल करने की मांग

मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति ने की रेलवे प्रशासन के सामने रखी है समस्या टाटीसिलवे से साकी तक रेलवे लाइन में चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को धनबाद...

::संशोधित ::: टाटीसिलवे-साकी पैसेंजर को रांची रेलमंडल में शामिल करने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 25 Jan 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

टाटीसिलवे से साकी तक रेलवे लाइन में चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को धनबाद मंडल से हटाकर रांची रेलमंडल में शामिल करने की मांग की है। यह लाइन बाद में बड़काकाना तक जुड़ जाएगी। इस लाइन में टाटीसिलवे से साकी तक दो ट्रिप पैसेंजर ट्रेन का परिचालन भी हो रहा है। साकी-रामगढ़ से रांची की दूरी 58.1 किलोमीटर की है। जहां पहुंचने में मात्र 1 घंटे 40 मिनट का समय लगता है। जबकि टाटीसिलवे से साकी का रेललाइन धनबाद डिविजन के क्षेत्राधिकार में है। साकी से धनबाद की दूरी 140.2 किलोमीटर है और वहां पहुंचने में करीब 3 घंटे 18 मिनट का समय लगता है। टाटीसिलवे से साकी तक जो नई रेलवे लाइन बनी है। वह धनबाद डिविजन के अंतर्गत आ गया है। इसलिए मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति ने रेल प्रशासन से मांग रखी है कि इस लाइन व यहां से चलने वाली ट्रेन को रांची रेलमंडल के अधीन रखा जाए। क्योंकि रांची जिला अंतर्गत कई ऐसे स्टेशन आते है जो रांची रेलमंडल के बेहद करीब है। इसमें टाटीसिलवे, बीआइटी, हुंडुर और रामगढ़ जिला में साकी आती है। भविष्य में शिकायत, समस्या समाधान के लिए लंबी दूरी तय कर धनबाद जाना होगा।

टाटीसिलवे-साकी चलने वाली पैसेंजर ट्रेन तकनीकी और व्यवहारिक रूप से धनबाद मंडल के अधीन रहे यह ठीक नही है। हमलोगों ने रांची रेलमंडल में शामिल करने की मांग की है।

अमरनाथ चौधरी, सदस्य, डीआरयूसीसी

यह रेलवे बोर्ड का नीतिगत निर्णय है। मंडल से इस पर कुछ नही कर सकते है। मांग को आगे प्रेषित किया जाएगा।

नीरज अम्बष्ट, डीआरएम, रांची रेलमंडल।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें