Jharkhand : बेटी की शादी तय कर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

लातेहार में लड़की की शादी तय कर सोमवार की रात में घर लौट रहे लोगों की टेंपो पेड़ से टकरा गई। पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे में लड़की के पिता विक्रम राम की मौत हो गई...

offline
Jharkhand  : बेटी की शादी तय कर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत
Rupesh विश्रामपुर मझिआंव हिटी
Wed, 30 Sep 2020 1:51 AM

लातेहार में लड़की की शादी तय कर सोमवार की रात में घर लौट रहे लोगों की टेंपो पेड़ से टकरा गई। पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे में लड़की के पिता विक्रम राम की मौत हो गई जबकि भाई समेत पांच लोग घायल हो गए।  

 बताया जाता है कि पलामू जिले के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी विक्रम राम बेटी की शादी तय करने के बाद लातेहार से अपने पुत्र प्रकाश, बहनोई विनोद और कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ टेंपों से लौट रहे थे। बहेरा से करीब पांच किलोमीटर पहले भदुमा पेट्रोल पंप के निकट मोड़ पर टेंपो बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई और एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उंटारी थाने की पुलिस ने सभी घायलों को पास के मझिआंव हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान विक्रम राम (52) की मौत हो गई। 

घायलों में प्रकाश, चालक लालेंद्र राम, विनोद राम, उमेश कुमार और रोहित कुमार को सदर अस्पताल  भेज दिया। वहां से विनोद राम और उमेश कुमार को रिम्स रेफर किया गया है जबकि प्रकाश राम का इलाज मेदिनीनगर में चल रहा है। 

हादसे के बाद मौके पर राहत-बचाव कार्य करनेवालों ने बताया कि लोगों को लेकर आ रहा टेम्पो चालक नशे में था।     दुर्घटना की सूचना पाकर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
 
 

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की अगली ख़बर पढ़ें
Road Accident Daughter's Marriage Husband's Death Tempo Collides With Tree
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें