भारत का प्रमुख राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस आज पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। 71वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सनारो रहे। गबोल्सनारो ब्राजील से तीसरे मुख्य अतिथि बने। इससे पहले 1996 और 2004 में भी ब्राजील के राष्ट्रपति भारतीय गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्य अथिति शिरकत कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के अुनसार ब्राजील के साथ भारत के आर्थिक/व्यापारिक रिश्तों को प्रगाढ़ता प्रदान करने के लिए उन्हें बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया। अभी भारत-ब्राजील के बीच 7.57 बिलियन डॉलर का कारोबार होता है जिसे अगले तीन-चार साल में 25 बिलियन डॉलर करने का लक्ष्य है।
इस मौके पर भारत की सैन्य शक्ति के पराक्रम के प्रदर्शन किया। भारतीय सेना के बेड़े में शामिल हुए नए युद्धक यंत्र व हथियारों की झलक भी देखने को मिली।ो
आज लोग अपने दोस्तों और चाहने वालों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी वॉट्सएप और फेसबुक के जरिए दे रहे हैं। यहां हम गणतंत्र दिवस की कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं जिन्हें आप डाउनलोड कर अपने दोस्तों को भेज कर उन्हें Happy Republic Day 2020 बोल सकते हैं-
सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा,
हम बुलबुले हैं इसके,
ये गुलिस्तान हमारा…
Happy Republic Day 2020
आओ मिल कर तिरंगा लहराएं, आओ तिरंगा फहराएं,
अपना गणतंत्र दिवस है आया, झूमे, नाचे, खुशी मनाएं।
खुशी से मनाएंगे 71वां गणतंत्र हमारा
Happy Republic Day 2020