Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।

पन्ना टाइगर रिजर्व में बच्चों संग सैर पर निकली मम्मी टाइगर, पर्यटकों ने देखा दिलचस्प नजारा

बाघों के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-151 दो शावकों को जन्म दिया है। वह अपने दो शावकों के साथ आज सुबह पहली बार देखी गई है।वन विभाग के सूत्रों के अनुसार पर्यटक गाइड मनोज...

offline
पन्ना टाइगर रिजर्व में बच्चों संग सैर पर निकली मम्मी टाइगर, पर्यटकों ने देखा दिलचस्प नजारा
Pratima Jaiswal एजेंसी , पन्ना
Fri, 9 Apr 2021 12:52 PM

बाघों के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-151 दो शावकों को जन्म दिया है। वह अपने दो शावकों के साथ आज सुबह पहली बार देखी गई है।वन विभाग के सूत्रों के अनुसार पर्यटक गाइड मनोज कुमार द्विवेदी आज सुबह पर्यटकों को लेकर जीप से मंडला रेंज के कमानी गेट  से पक्का गढ़ा की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में बाघिन पी-151 अपने दो नन्हे  शावकों के साथ पहली बार नजर आई। नन्हें शावक लगभग दो-ढाई माह के हैं। बाघिन पी-151 पन्ना टाइगर रिजर्व की संस्थापक बाघिन टी-1 की बेटी है और दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। श्री द्विवेदी ने बताया है कि आज सुबह पांच जिप्सियों में सवार पर्यटकों ने भी इस रोमांचकारी  नजारे को बड़े इत्मीनान के साथ देखा। पर्यटकों ने पास से बाघिन पी-151 और उसके शावकों का वीडियों भी बनाया है। बीते 4 माह के भीतर पन्ना टाइगर रिजर्व में 15 शावकों का जन्म हो चुका है।  इतनी बड़ी संख्या में शावकों की मौजूदगी के चलते पन्ना टाइगर रिजर्व  पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

 

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

शुभकामनाएंं

लाइफस्टाइल की अगली ख़बर पढ़ें
Where Is Panna Tiger Reserve Panna Tiger Reserve Tiger In Panna Tiger Reserve
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें