फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशBJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा- पागल हो गई हैं ममता बनर्जी, बंगाल बनेगा हिंदू राज्य

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा- पागल हो गई हैं ममता बनर्जी, बंगाल बनेगा हिंदू राज्य

मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी पागल हो गई हैं। बंगाल हिंदू...

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, कहा- पागल हो गई हैं ममता बनर्जी, बंगाल बनेगा हिंदू राज्य
पेबल,सीहोरSat, 12 Dec 2020 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी पागल हो गई हैं। बंगाल हिंदू राज्य बनेगा। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भगवा को आतंकवादी कहते हैं, वे छत्रिय नहीं होते हैं।

उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले को लेकर कहा, ''मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पागल हो गई हैं। वह तिलमिला गई हैं। उनको समझ आ गया है कि यह भारत है, पाकिस्तान नहीं, जिस पर शासन कर रही हैं। बंगाल में बीजेपी और हिंदू का शासन आएगा। बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है, वह इसे अलग करने का प्रयास कर रहीं हैं।'' उन्होंने कहा कि ऐसी महिला जोकि विदेशी परंपरा का पालन कर रही हैं, यहां उनको टिकने नहीं देंगे। हिंदू राष्ट्र की स्थापना होगी। बंगाल हमारा हिंदू राज्य और भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

यह भी पढ़ें: नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर घिरीं साध्वी प्रज्ञा, मांगी माफी

भोपाल लोकसभा क्षेत्र की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कहा कि आज अपने कर्तव्य को समझें। जनसंख्या नियंत्रण कानून उनके लिए होना चहिए, जो देश में राष्ट्रघाती गतिविधियां करते हैं। जिनको राष्ट्रघात करने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। उनके लिए कानून बनना चाहिए। वहीं, जो राष्ट्र धर्म के लिए जाते हैं, उनके लिए कानून नहीं बनना चाहिए और उनके लिए प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बरसीं साध्वी प्रज्ञा

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कंहा की जो लोग राष्ट्र को अपमानित करते हैं, भगवा को आतंकवादी कहते हैं, वह छत्रिय नहीं होते। भगवा का अपमान करते हैं, हिंदुत्व का अपमान करते हैं, ऐसी शब्द बोलने वाले लोगों को राजा नही कहना चाहिए। 

किसान आंदोलन पर क्या बोलीं प्रज्ञा ठाकुर?

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों पर हो रहे प्रदर्शनों पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि देश-विरोधी लोग इंसमे शामिल हैं। यह किसान नहीं हैं, बल्कि उनके भेष में वामपंथी और कांग्रेसी छिपे हुए हैं। ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि यह किसान नहीं, अन्य प्रकार के लोग किसानों के भेष में आकर भ्रम फैला रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें