हाथियों का देश

अफ्रीका का एक छोटा सा देश है बोत्सवाना। यहां की आबादी करीब 23 लाख है। पर खास बात यह है कि पूरी दुनिया के हाथियों में से 25 प्रतिशत हाथी बोत्सवाना में ही पाए जाते हैं। अफ्रीका में बचे चार लाख हाथियों...

offline
Anil Kumar अनिल जायसवाल , नई दिल्ली
Wed, 10 Jun 2020 2:43 PM

अफ्रीका का एक छोटा सा देश है बोत्सवाना। यहां की आबादी करीब 23 लाख है। पर खास बात यह है कि पूरी दुनिया के हाथियों में से 25 प्रतिशत हाथी बोत्सवाना में ही पाए जाते हैं। अफ्रीका में बचे चार लाख हाथियों में से एक लाख तीस हजार हाथी बोत्सवाना में रहते हैं। 
इनकी जनसंख्या ही आज इनकी दुश्मन बन गई है। पांच साल पहले बोत्सवाना ने हाथियों के शिकार से प्रतिबंध हटाया था। अब उसने हाथियों के शिकार के लिए लाइसेंस देना शुरू कर दिया है। 
इसका विरोध हो रहा है, क्योंकि अफ्रीकी हाथियों को लुप्त होने की कगार वाले जानवर माना जाता है और दुनिया भर में इसे बचाने के प्रयास हो रहे हैं। 

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें
Africa Country Botswana Elephant
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें