क्या तुम जानते हो ?

1. गिरगिट देखने में भले ही छोटा लगता हो, पर इसकी जीभ बहुत लंबी है। यह अपनी जीभ को अपने शरीर की लंबाई से तीन गुना फैला सकता है।  2. पक्षी अंतरिक्ष में नहीं रह सकते हैं, क्योंकि उन्हें...

offline
क्या तुम जानते हो ?
Ratnakar लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली
Thu, 4 Jul 2019 11:59 PM

1. गिरगिट देखने में भले ही छोटा लगता हो, पर इसकी जीभ बहुत लंबी है। यह अपनी जीभ को अपने शरीर की लंबाई से तीन गुना फैला सकता है। 
2. पक्षी अंतरिक्ष में नहीं रह सकते हैं, क्योंकि उन्हें गुरुत्वाकर्षण की आवश्यकता होती है या वे वहां अपना खाना निगल भी नहीं सकते हैं।
3. एक घोंघे का मुंह सुई की नोंक से ज्यादा बड़ा नहीं होता, मगर उसके दांतों की संख्या 25,000 हो सकती है। इसके दांत नियमित दांतों की तरह नहीं होते हैं, बल्कि उसके दांत जीभ पर पंक्तियों में व्यवस्थित होते हैं। यही नहीं, घोंघा के दांत पृथ्वी पर ज्ञात सबसे मजबूत पदार्थ टाइटेनियम से भी मजबूत होते हैं। 
4. दांतों की तरह ही घोंघे का सोने का तरीका भी बहुत अजीब है। यह सबसे लंबी नींद लेने के लिए भी जाना जाता है यानी यह लगभग तीन साल तक लगातार सो सकता है। 
5. मच्छरों की तरह ही तुम शायद चमगादड़ को पसंद नहीं करते होगे। पर शायद तुम्हें पता नहीं कि वे एक रात में 3,000 कीड़े खा जाते हैं।
6.Llanfairpwllgwyngllgogerychwrndrowbillanstsligoch जानते हो, यह एक शहर का नाम है, जो वेल्स में स्थित है। तो क्या तुम इसका सही-सही उच्चारण कर सकते हो। 
7. हाथी का दांत दुनिया का सबसे बड़ा दांत माना जाता है, जिसका वजन चार सौ पाउंड के करीब होता है। 
8. वैसे तो हम सबकी आंखों की पुतलियां (प्यूपल) गोल होती हैं, मगर बकरियों की आंखों में आयताकार पुतलियां होती हैं।
9. क्या तुम्हें पता है कि एक साल में 31,556,926 सेकंड होते हैं।
10. डाइट सोडा का केन पानी में तैरने लगते हैं, लेकिन नियमित सोडा के डिब्बे डूब जाते हैं।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें
नंदन की अगली ख़बर पढ़ें
Do You Know Nandan Childrens Puzzle
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें