ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशफिर डराने लगा कोरोना वायरस, लगातार दूसरे दिन 14 हजार से अधिक मामले

फिर डराने लगा कोरोना वायरस, लगातार दूसरे दिन 14 हजार से अधिक मामले

कुछ समय से धीमी हुई कोरोना की गति ने राहत तो दी थी लेकिन बीते दो दिनों से दैनिक मामलों में बढ़त एक बार फिर डराने लगी है है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में, पिछले 24 घंटों में भारत...

फिर डराने लगा कोरोना वायरस, लगातार दूसरे दिन 14 हजार से अधिक मामले
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 22 Feb 2021 09:48 AM
ऐप पर पढ़ें

कुछ समय से धीमी हुई कोरोना की गति ने राहत तो दी थी लेकिन बीते दो दिनों से दैनिक मामलों में बढ़त एक बार फिर डराने लगी है है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में, पिछले 24 घंटों में भारत में 14,199 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं, 9,695 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं जबकि 83 मौतें हुई हैं।

कुल मामलों की बात करें तो भारत में अब तक  1,10,05,850 केस सामने आए हैं। 1,06,99,410 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। मरने वालों का आंकड़ा 1,56,385 हो चिका है। इसके अलावा 1,50,055 मामले सक्रिय हैं। वहीं टीकाकरण अभियान भी जोर पर है और अब तक 1,11,16,854 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

इससे पहले रविवार को भी  14,264 नए कोविड-19 मामले सामने आए। 11,667 लोग डिस्चार्ज हुए हैं जबकि 90 मौतें हुई हैं। बता दें कि लंबे समय बाद दैनिक आंकड़ा 14 हजार से ऊपर होने लगा है। एक ओर जहां देश और दुनिया धीरे-धीरे कोरोना का महामारी से उबरने लगे या फिर थोड़ा सुधार हुआ है। वहीं सिर्फ महाराष्ट्र की बात की जाए तो स्थिति उतनी ठीक नहीं है।

महाराष्ट्र में 6 फरवरी से 12 फरवरी तक कोरोना वायरस के 20,590 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 20,200 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 169 लोगों की जान गई। कोविड -19 मामलों की संख्या में राज्य का साप्ताहिक औसत  2,941 था और बुधवार (10 फरवरी) से दैनिक टैली में तेज वृद्धि हुई। कुल केस लोड 2.1 मिलियन के करीब है और रिकवरी 1,972,475 है। बढ़ते ग्राफ का असर तब से दिख रहा है जब राज्य में लॉकडाउन खत्म हुआ है। इसके अलावा राज्य में स्कूल भी धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें