लखनऊ शूटआउटः केजरीवाल के ट्वीट पर विवेक की पत्नी ने जताया एतराज

विवेक तिवारी हत्याकांड के कारण स्वाभाविक तौर पर उमड़े संवेदनाओं के ज्वार पर अब सियासी रंग चढ़ाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने तो इस मामले को सांप्रदायिक रंग...

offline
लखनऊ शूटआउटः केजरीवाल के ट्वीट पर विवेक की पत्नी ने जताया एतराज
Gunateet प्रमुख संवाददाता , लखनऊ
Sun, 30 Sep 2018 9:25 PM

विवेक तिवारी हत्याकांड के कारण स्वाभाविक तौर पर उमड़े संवेदनाओं के ज्वार पर अब सियासी रंग चढ़ाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने तो इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने वाला ट्विट करके नया विवाद खड़ा कर दिया। 

रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपनी पार्टी के सांसद संजय सिंह के माध्यम से विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी से फोन पर बातचीत की। हालांकि बाद में अपने ट्विट से उन्होंने पीड़ित परिवार को नाराज कर दिया।

केजरीवाल ने विवेक की हत्या के बहाने भाजपा पर हमला बोलने का प्रयास किया। उन्होंने ट्विट किया, 'विवेक तिवारी तो हिन्दू था? फिर उसको इन्होंने क्यों मारा?' उनके इस ट्विट को कल्पना तिवारी ने दु:खद बताया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भी परिवारवालों से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना जताई।

घटना पर सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही सपा, बसपा व कांग्रेस की प्रतिक्रियाओं के अलावा उसके नेताओं के विवेक तिवारी के घर जाकर शोक संवेदना जताने का सिलसिला दूसरे दिन परवान चढ़ा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या रविवार को दोपहर बाद जब विवेक तिवारी के परिवारीजनों से मिलकर लौट रहे थे तो उन्हें इस मामले को राजनीतिक रंग न देने की अपील तक करनी पड़ी। प्रदेश सरकार अपने मंत्रियों व अफसरों के माध्यम से शनिवार से ही शोक संतप्त परिवार को संवेदनाओं का मरहम लगाने में जुटी हुई है।

महंगाई की मार: CNG और LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, जानें कितनी हुई कीमत

एक घंटे में मिलेगा एक करोड़ तक का लोन, बैंक भी जाने की जरूरत नहीं

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

देश की अगली ख़बर पढ़ें
Lucknow Shootout Vivek Tiwari Murder Vivek Massacre Uttar Pradesh Police
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें