ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकेरल: मां ने 6 साल के बेटे की कर दी हत्या, बोली- अल्लाह को खुश करने के लिए दी कुर्बानी

केरल: मां ने 6 साल के बेटे की कर दी हत्या, बोली- अल्लाह को खुश करने के लिए दी कुर्बानी

केरल के पलक्कड़ में 30 साल की एक मदरसा शिक्षक ने अल्लाह को खुश करने के लिए कथित तौर पर कुर्बानी के तौर पर छह साल के अपने बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस ने बताया...

केरल: मां ने 6 साल के बेटे की कर दी हत्या, बोली- अल्लाह को खुश करने के लिए दी कुर्बानी
एजेंसी,पलक्कड़Mon, 08 Feb 2021 12:39 AM
ऐप पर पढ़ें

केरल के पलक्कड़ में 30 साल की एक मदरसा शिक्षक ने अल्लाह को खुश करने के लिए कथित तौर पर कुर्बानी के तौर पर छह साल के अपने बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि महिला गर्भवती है। उसने पुलिस को बताया कि अल्लाह को खुश करने के लिए उसने अपने बेटे की कुर्बानी दी। उसे हिरासत में लिया गया। इस घटना के बाद महिला ने खुद ही पुलिस को इस अपराध के बारे में सूचना दी। इस घटना की वजह से महिला के रिश्तेदार और पड़ोसी स्तब्ध हैं।

यह वारदात करीब तड़के चार बजे हुई। पीड़ित महिला के तीन बेटों मे से सबसे छोटा था और उसके साथ सो रहा था। उसने बच्चे को जगाया और उसे वॉशरूम ले गई और हत्या करने से पहले उसके पैर बांध दिए। महिला का पति दूसरे कमरे में अपने दो बेटों के साथ सो रहा था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें