कोरोना: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में मिले 8521 नए केस, 39 मरीजों की हुई मौत

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को 8,521 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को 7,437 नए केस रिपोर्ट किए गए थे। पिछले कुछ दिनों से राजधानी...

offline
कोरोना: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में मिले 8521 नए केस, 39 मरीजों की हुई मौत
Sneha Baluni एएनआई , नई दिल्ली
Fri, 9 Apr 2021 8:55 PM

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को 8,521 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को 7,437 नए केस रिपोर्ट किए गए थे। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में लगातार 5,000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं 39 मरीजों ने संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवाई है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 8,521 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 7,06,526 पर पहुंच गई है। जबकि 5,032 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं 39 लोगों की मौत हुई है।

 

 

दिल्ली में अबतक 6,68,699 लोगों ने वायरस को मात दी है और घर वापस लौटे हैं। वहीं 11,196 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। राजधानी में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 26,631 है। इसके साथ ही राजधानी में पॉजिटिव दर बढ़कर 7.79 प्रतिशत हो गई है। कंटेनमेंट जोन की संख्या 4768 है।

अगले आदेश तक बंद हुईं सभी कक्षाएं
कोविड-19 मामलों के मद्देनजर एक बार फिर दिल्ली के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करते हुए सभी कक्षाओं पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की फिजीकल मोड में चल रही अकादमिक व परीक्षा संबंधी सभी प्रकार की गतिविधियां भी रद्द कर दी गई हैं। 9वीं तक पहले से ही क्लासें ऑनलाइन चल रही थीं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, 'कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।'

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

NCR की अगली ख़बर पढ़ें
Coronavirus Arvind Kejriwal Death School
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें