ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRनई दिल्ली: किसानों की ट्रैक्टर रैली के चलते कुछ ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियां देरी से चलेंगी  

नई दिल्ली: किसानों की ट्रैक्टर रैली के चलते कुछ ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियां देरी से चलेंगी  

26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के चलते आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं तो कुछ यहां से कई घंटों की देरी से रवाना होंगी। कुछ के रूट मेंं बदलाव किया गया है। उत्तर रेलवे...

नई दिल्ली: किसानों की ट्रैक्टर रैली के चलते कुछ ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियां देरी से चलेंगी   
नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाताMon, 25 Jan 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के चलते आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं तो कुछ यहां से कई घंटों की देरी से रवाना होंगी। कुछ के रूट मेंं बदलाव किया गया है। उत्तर रेलवे अधिकािरयों की यात्रियों को सलाह है कि अपनी ट्रेन के समय पर ही स्टेशन पहुंचे। घर से कुछ घंटे जल्दी निकलें। निकलने से पहले अपनी ट्रेन का समय पता कर लें। 

समय में बदलाव 
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन संख्या 02815 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल को ग़ाज़ियाबाद और साहिबाबाद रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा और यह पुरानी दिल्ली स्टेशन पर खत्म होगी। वहीं, 26 जनवरी को ट्रेन संख्या 02558 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल अपने निर्धारित समय दोपहर 2.50 बजे के स्थान पर रात 8.20 बजे प्रस्थान  करेगी।

04008 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल स्पेशल  अपने निर्धारित समय शाम 4.30 बजे के स्थान पर रात 8.40 बजे प्रस्थान  करेगी। 05274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल सत्याग्रह स्पेशल  अपने निर्धारित समय शाम 5.30 बजे के स्थान पर रात्रि 9.00 बजे प्रस्थान  करेगी।

04006 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्छवी स्पेशल  अपने निर्धारित समय शाम 6.00 बजे के स्थान पर रात 9.20 बजे प्रस्थान  करेगी। वहीं, 02220 आनंद विहार टर्मिनल-गाज़ीपुर सिटी सुहेलदेव स्पेशल  अपने निर्धारित समय शाम 6.50 बजे के स्थान पर रात 9.40 बजे प्रस्थान  करेगी।

यह रेलगाड़ियां रद
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 26 जनवरी को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 02368 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर स्पेशल रेलगाड़ी निरस्त रहेगी। 27 जनवरी 02367 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल भी रद्द रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें