Hindi News फोटो विदेशम्यांमार: सैन्य तख्तापलट के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लोग जमकर किया विरोध

म्यांमार: सैन्य तख्तापलट के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लोग जमकर किया विरोध

म्यांमार में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग फिर से सड़कों पर उतर आए। सुरक्षा बलों ने एक दिन पहले ही प्रदर्शन कर रहे 38 लोगों को मार दिया...

Vikas Sharma
म्यांमार: सैन्य तख्तापलट के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लोग जमकर किया विरोध1/7

photos myanmar protesters march again despite crackdown by security forces

म्यांमार में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग फिर से सड़कों पर उतर आए। सुरक्षा बलों ने एक दिन पहले ही प्रदर्शन कर रहे 38 लोगों को मार दिया था। (Photo-AFP)

म्यांमार: सैन्य तख्तापलट के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लोग जमकर किया विरोध2/7

photos myanmar protesters march again despite crackdown by security forces

देश के सबसे बड़े शहर यंगून के तीन क्षेत्रों में फिर से प्रदर्शन हुए, जहां पिछले कुछ दिनों से हिंसा देखी जा रही है। सोशल मीडिया में दिखा कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फिर से बल प्रयोग किया। (Photo-AFP)

म्यांमार: सैन्य तख्तापलट के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लोग जमकर किया विरोध3/7

photos myanmar protesters march again despite crackdown by security forces

देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में भी प्रदर्शन जारी है। गुरुवार की सुबह पांच लड़ाकू विमान शहर के ऊपर मंडराते दिखे, जिससे प्रतीत होता है कि लोगों को डराने का प्रयास किया गया। संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत क्रस्टीन श्रेंगर बर्गनर ने कहा कि बुधवार को 38 लोग मारे गए। (Photo-Reuters)

संबंधित फोटो गैलरी

म्यांमार: सैन्य तख्तापलट के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लोग जमकर किया विरोध4/7

photos myanmar protesters march again despite crackdown by security forces

मौतों का यह आंकड़ा एक फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा है जब सेना ने आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार को सत्ता से अपदस्थ कर दिया था। तब से पुलिस और सैनिकों द्वारा 50 से अधिक नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें अधिकतर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोग थे। (Photo-Reuters)

म्यांमार: सैन्य तख्तापलट के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लोग जमकर किया विरोध5/7

photos myanmar protesters march again despite crackdown by security forces

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने तख्तापलट को खत्म करने और सेना द्वारा की जा रही कार्रवाइयों पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को बातचीत का कार्यक्रम रखा है। इसमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस भी शामिल होंगे। (Photo-AP)

म्यांमार: सैन्य तख्तापलट के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लोग जमकर किया विरोध6/7

photos myanmar protesters march again despite crackdown by security forces

अमेरिका ने बुधवार को कहा कि असैन्य शासन को बहाल करने की शांतिपूर्ण तरीके से मांग कर रहे म्यांमार के लोगों के प्रति बरती जा रही भयावह हिंसा को देखकर वह स्तब्ध है और बहुत ही दुखी है। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइज ने कहा कि जो तस्वीरें और खबरें मिल रही हैं, वे हैरान करने वाली हैं। (Photo-AP)

म्यांमार: सैन्य तख्तापलट के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लोग जमकर किया विरोध7/7

photos myanmar protesters march again despite crackdown by security forces

म्यांमार के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत क्रिस्टीन श्रानेर बर्गनर ने कहा कि म्यांमार में सत्ता हथियाने वाले जनरलों ने संकेत दिया है कि वे नए प्रतिबंधों से डरते नहीं हैं, लेकिन सैन्य शासन कायम करने की उनकी योजना को लेकर देश में हो रहे विरोध से वे सकते में हैं। (Photo-AFP)

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

6

PHOTOS: म्यांमार में भयावह हुए हालात, 18 प्रदर्शनकारियों की मौत

6

PHOTOS: म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग

5

म्यांमार: सैन्य विमान का मलबा समुद्र में

6

म्यांमार: लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 51 हुई, देखें तस्वीरें

6

म्यांमार में पीएम मोदी: बहादुर शाह जफर की मजार पर चढ़ाई

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

म्यांमार: सैन्य तख्तापलट के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लोग जमकर किया विरोध

अगली गैलरीज