जापान की गर्मी से निपटने के लिए टोक्यो में कृत्रिम बर्फबारी का ट्रायल

अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान तापमान को नियंत्रित करने के लिए टोक्यो में कृत्रिम बर्फबारी का सहारा लिया जा सकता है, जिसका शुक्रवार को ट्रायल किया गया। इस ट्रायल को नौकायन टेस्ट...

offline
जापान की गर्मी से निपटने के लिए टोक्यो में कृत्रिम बर्फबारी का ट्रायल
Mridula एजेंसी , टोक्यो
Sat, 14 Sep 2019 9:36 AM

अगले साल होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान तापमान को नियंत्रित करने के लिए टोक्यो में कृत्रिम बर्फबारी का सहारा लिया जा सकता है, जिसका शुक्रवार को ट्रायल किया गया। इस ट्रायल को नौकायन टेस्ट स्पर्धा के दौरान किया गया जहां टोक्यो 2020 कर्मचारियों पर हिमपात कराया गया।

आयोजन समिति के सदस्य ताका ओकामुरा ने कहा, ''हम गर्मी से होने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे है। यह पूरे वातावरण को ठंडा करने के लिए नहीं हो रहा लेकिन जब बर्फ की फुहारें दर्शकों को छुएंगी तो उन्हें अच्छा लगेगा।''

जापान के डॉक्टर्स  ने 2020 ओलंपिक के दौरान लू को लेकर चेतावनी जारी की

बीके नायक ओलंपिक में पहले भारतीय मेडिकल ऑफिसर बने

इन खेलों की तैयारियों के लिए टोक्यो 2020 के आयोजकों की काफी प्रशंसा हुई है। निर्माण कार्य तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रहा है। आईओसी के अध्यक्ष थामस बाक ने कहा कहा है कि उद्घाटन समारोह में एक साल से भी कम समय बचा है लेकिन टोक्यो सबसे अच्छा मेजबान बनने को तैयार है।

आयोजकों के लिए हालांकि लेकिन प्रचंड गर्मी सिरदर्द की तरह साबित हो रही है और अगर खेलों के दौरान ऐसी गर्मी रही तो खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों और दर्शकों के लिए यह परेशानी का सबब होगा।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

खेल की अगली ख़बर पढ़ें
Tokyo Olympics 2020 Japan Japan Summer Fake Snow
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें