टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने वाटर पोलो की टेस्ट टूर्नामेंट रद्द किया

टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने इस वीकेंड होने वाली वाटर पोलो टेस्ट टूर्नामेंट को रद्द कर दिया है। जापान की मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके और राष्ट्रीय...

offline
टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने वाटर पोलो की टेस्ट टूर्नामेंट रद्द किया
Namita Shukla एजेंसी , टोक्यो
Tue, 6 Apr 2021 4:27 PM

टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने इस वीकेंड होने वाली वाटर पोलो टेस्ट टूर्नामेंट को रद्द कर दिया है। जापान की मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी क्योदो दोनों ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। आयोजन समिति के अधिकारियों ने हालांकि इन रिपोर्ट की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार जापान में एंट्री की कड़ी प्रक्रिया के कारण तकनीकी अधिकारी देश में नहीं आ पाए। इस टूर्नामेंट को रद्द करने की खबरें उस समय आई हैं, जब पिछले साल स्थगित किए गए ओलंपिक के आयोजन को चार महीने से भी कम का समय बचा है। प्रतियोगिता का रद्द होना महामारी के बीच टोक्यो खेलों के आयोजन का प्रयास कर रहे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और आयोजकों के लिए झटका हो सकता है।

ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे। दो अन्य परीक्षण टूर्नामेंट्स भी रद्द हो गए हैं। तैराकी की वैश्विक संस्था फिना ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि 18-23 अप्रैल तक टोक्यो में होने वाले गोताखोरी वर्ल्ड कप को रद्द कर दिया गया है और 1 से 4 मई तक होने वाली कलात्मक तैराकी टूर्नामेंट के साथ भी ऐसा ही हुआ है।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

खेल की अगली ख़बर पढ़ें
Tokyo Olympics Olympics 2021 Olympics 2020 Olympic Games
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें