ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकासगंज से होकर चलेगी एक और सुपरफास्ट ट्रेन

कासगंज से होकर चलेगी एक और सुपरफास्ट ट्रेन

रेलवे ने गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को नई समय सारिणी के साथ चलाने का निर्णय लिया है। कासगंज जंक्शन स्टेशन को एक और सुपरफास्ट ट्रेन मिली है।...

कासगंज से होकर चलेगी एक और सुपरफास्ट ट्रेन
हिन्दुस्तान टीम,आगराFri, 04 Dec 2020 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

रेलवे ने गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को नई समय सारिणी के साथ चलाने का निर्णय लिया है। कासगंज जंक्शन स्टेशन को एक और सुपरफास्ट ट्रेन मिली है। कोलकाता-आगरा फोर्ट ट्रेन का संचालन नौ दिसंबर से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से 10 दिसंबर को कोलकाता की ओर छूटेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन चार ट्रिप के लिए चार से 25 दिसबंर तक होगा। प्रत्येक शुक्रवार को यह ट्रेन कासगंज जंक्शन पर शाम छह बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। ट्रेन जंक्शन स्टेशन से छह बजकर 20 मिनट रवाना होगी। वहीं भागलपुर गांधी धाम ट्रेन प्रत्येक सोमवार को साढ़े छह बजे छूटेगी और कासगंज सुबह छह बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। जबकि कासगंज जंक्शन से यह ट्रेन गांधीधाम के लिए सुबह छह बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। कोलकाता-आगरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन नौ दिसंबर से प्रत्येक बुधवार को होगा। यह ट्रेन अगले दिन सुबह छह बजकर 55 मिनट पर कासगंज पहुंचेगी। जबिक कासगंज से आगरा के लिए सात बजकर पांच मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन 10 दिसंबर को आगरा फोंर्ट स्टेशन से प्रत्येक गुरुवार को शाम पांच बजकर 50 मिनट पर छूटेगी। कासगंज जंक्शन पर एक सुपरफास्ट ट्रेन आठ बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। कासगंज से यह ट्रेन आठ बजकर 25 मिनट पर कोलकाता के लिए रवाना होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें