ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराफोर्ट से यमुना ब्रिज के बीच नए पुल का काम हुआ तेज

फोर्ट से यमुना ब्रिज के बीच नए पुल का काम हुआ तेज

आगरा फोर्ट से यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन तक लाइन को डबल करने का काम तेज हो गया है। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते बंद हुए काम में अब जबर्दस्त तेजी आ...

फोर्ट से यमुना ब्रिज के बीच नए पुल का काम हुआ तेज
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 02 Dec 2020 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा फोर्ट से यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन तक लाइन को डबल करने का काम तेज हो गया है। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते बंद हुए काम में अब जबर्दस्त तेजी आ गई है। पुराने हाथीघाट वाले पुल से 25 मीटर दूर बनाए जा रहे नए पुल के बनने से आगरा फोर्ट-यमुना ब्रिज स्टेशन के बीच डबल लाइन ट्रैक हो जाएगा। फिलहाल पुल के पिलरों के फाउंडेशन का काम चल रहा है। लगभग दो साल में नया ट्रैक तैयार हो जाएगा।

रेलवे भविष्य में आगरा फोर्ट-यमुना ब्रिज स्टेशन के बीच ट्रेनों के बिना रुके व सुगम यातायात पर फोकस कर रहा है। अभी तक आगरा फोर्ट से यमुना ब्रिज के बीच यमुना नदी पर रेलवे का सिंगल लाइन ट्रैक है, इससे रेल ट्रैफिक बाधित होता है। इस वजह से रेलवे ने दूसरा पुल बनाकर नया ट्रैक बिछाने का काम शुरू किया है। आंकड़ों की बात करें तो नए पुल की लंबाई 680 मीटर होगी। पुल से पहले फोर्ट स्टेशन तक लगभग 150 मीटर की नई लाइन बिछाई जाएगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक प्रोजेक्ट कुल 120 करोड़ रुपए का है। इसमें से 75 करोड़ रुपए फाउंडेशन बनाने पर खर्च होंगे।

यात्री सुविधाएं बढ़ाने और गाड़ियों की लेट लतीफी खत्म करने के लिए नया पुल बनाया जा रहा है। इससे कई गाड़ियों का टाइम-टेबल दुरुस्त हो जाएगा। रेलवे ट्रैफिक को गति भी मिलेगी।

एसके श्रीवास्तव, पीआरओ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें