ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश अमरोहाछह घंटे बंद रहा मुरादाबाद गाजियाबाद रेलवे ट्रैक

छह घंटे बंद रहा मुरादाबाद गाजियाबाद रेलवे ट्रैक

मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच शुक्रवार को रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते मेगा ब्लॉक लिया गया। इसके चलते करीब छह घंटे ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।रेलवे...

मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच शुक्रवार को रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते मेगा ब्लॉक लिया गया। इसके चलते करीब छह घंटे ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।रेलवे...
1/ 2मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच शुक्रवार को रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते मेगा ब्लॉक लिया गया। इसके चलते करीब छह घंटे ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।रेलवे...
मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच शुक्रवार को रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते मेगा ब्लॉक लिया गया। इसके चलते करीब छह घंटे ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।रेलवे...
2/ 2मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच शुक्रवार को रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते मेगा ब्लॉक लिया गया। इसके चलते करीब छह घंटे ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।रेलवे...
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 12 Jan 2019 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच शुक्रवार को रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते मेगा ब्लॉक लिया गया। इसके चलते करीब छह घंटे ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।रेलवे अधिकारियों ने मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच रेलवे ट्रैक पर मेगा ब्लॉक लिया, जिससे जर्जर पटरियों को बदला जा सके।

सुबह करीब सवा दस बजे ब्लॉक शुरू हो गया और डाउन लाइन की सभी गाड़ियों को रोक दिया गया या फिर रूट बदलकर निकाला गया। इससे सवारियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुरादाबाद से लेकर गाजियाबाद तक जगह जगह पटरियों पर काम किया गया। अमरोहा में भी जर्जर पटरियों को बदला गया।स्टेशन पर खड़ी रही सवारियांअमरोहा। ट्रेन बंद होने से अमरोहा रेलवे स्टेशन पर सवारियां इंतजार करती रहीं। इससे लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। सुबह को ब्लाक से पहले जो ट्रेन निकल गई। वह चली गई और फिर डाउन लाइन की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। गजरौला से महेशरा के बीच ट्रैक पर चला मरम्मत कार्य फोटो संख्या तीन गजरौला। हिन्दुस्तान संवादगजरौला से महेशरा के बीच रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को डाउन लाइन पर पांच घंटे तक रेल ट्रैक मरम्मत का कार्य किया गया। इससे कई ट्रेनों का संचालन ठप रहा। गजरौला रेलवे स्टेशन से लेकर महेशरा के बीच रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। मशीनों द्वारा ट्रैक पर कार्य चल रहा है। इसी कारण काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पुशपुल, पैसेंजर ट्रेन समेत रन थ्रू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मेगा ब्लॉक खुलने पर डाउन लाइन पर ट्रेनें दौड़ी। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को करीब छह घंटे डाउन लाइन पर रेल संचालन बंद रहा है। इससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें