उड़ान में दी आर्ट एंड क्राफ्ट की जानकारी

हरविलास गोयल इंटर कालेज में उड़ान साहित्यक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली से आई ट्रेनर सुविधा ने नए तरीके से आर्ट एंड क्राफ्ट के बारे में प्रायोगिक जानकारी...

offline
उड़ान में दी आर्ट एंड क्राफ्ट की जानकारी
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , बदायूं
Mon, 11 Dec 2017 7:59 PM

हरविलास गोयल इंटर कालेज में उड़ान साहित्यक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली से आई ट्रेनर सुविधा ने नए तरीके से आर्ट एंड क्राफ्ट के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी।

वहीं साहित्यक कार्यक्रम में अजात शत्रु, वृंदा, सरविका, श्रेया का लगातार तीन घंटे तक सस्वर अध्ययन किया। कार्यक्रम में टुनटुन बाल फिल्म भी दिखाई गई। साहित्यकार स्थानीय डॉ.नरेंद्र गरल व डॉ. उमेश दत्त शर्मा ने छात्रों को साहित्य के बारे में बताया। उड़ान कार्यक्रम का प्रबंधक जय श्री गोयल ने कहा कि परिवर्तन के दौर में छात्र-छात्राओं को उड़ान भरने की आवश्यकता है। जिसमें इस तरह के कार्यक्रम सार्थक साबित होंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा, अनुराग, मुस्कान, शिवजीत, जतिन,हरीश चंद पाठक, अजय शर्मा, केशव शर्मा, धीरज शर्मा आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Information About Art And Craft Badaun
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें