ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटरेल लाइन के दोहरीकरण पर किया जा रहा फोकस

रेल लाइन के दोहरीकरण पर किया जा रहा फोकस

चित्रकूट। हिन्दुस्तान संवाद झांसी मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने शुक्रवार को महकमे के...

रेल लाइन के दोहरीकरण पर किया जा रहा फोकस
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSat, 21 Nov 2020 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट। हिन्दुस्तान संवाद

झांसी मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने शुक्रवार को महकमे के अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से चित्रकूटधाम कर्वी व मानिकपुर जंक्शन पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होनें कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

डीआरएम ने कर्वी स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मो का निरीक्षणकर यात्री सुविधाएं जांची। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि कोरोना काल में यात्री ट्रेनों का आवागमन बंद रहा है। रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। क्योकि यात्री किराए की टिकटों की भी वापसी रेलवे को करनी पडी है। अब यात्री ट्रेनें शुरू हो रही हैं। ऐसें में प्रमुख रूप से कोरोना से बचाव के उपायों का निरीक्षण करना जरूरी था। जिसके लिए स्टेशन में आने पर सेनेटाइजर व मास्क को अनिवार्य किया गया है। यात्री सुविधाओं को दुरुस्त कराना है। बताया कि उन्होंने महोबा से मानिकपुर जंक्शन तक निरीक्षण किया है। जिसमें रेल लाइन के दोहरीकरण के कार्य विस्तारीकरण पर इंजीनियरों से चर्चा की गई है। इसके अलावा रेलवे के चल रहे अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें