11 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे निगमकर्मी

दो साल से अधिक समय से वेतन नहीं मिलने से नाराज उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम कर्मचारियों ने बुधवार को जवाहर भवन के सातवें तल पर आमसभा का आयोजन किया। संघ के पदाधिकारियों ने चेताया कि 11...

offline
11 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे निगमकर्मी
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , लखनऊ
Wed, 5 Feb 2020 9:15 PM

दो साल से अधिक समय से वेतन नहीं मिलने से नाराज उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम कर्मचारियों ने बुधवार को जवाहर भवन के सातवें तल पर आमसभा का आयोजन किया। संघ के पदाधिकारियों ने चेताया कि 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। जब तक भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच नहीं बैठेगी वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। कल्याण निगम डिपो कर्मचारी संघ के महामंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने निदेशक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि 769 कर्मचारियों को दो साल से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के चलते कर्मचारियों के परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। 15 कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

आपके शहर के सारे जरूरी फोन नंबर्स जानें

उत्तर प्रदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Lko
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें