ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊएक दिसंबर से रात 9:30 बजे पुष्पक रवाना होगी

एक दिसंबर से रात 9:30 बजे पुष्पक रवाना होगी

लखनऊ। कार्यालय संवाददाताएक दिसंबर से रात 9:30 बजे पुष्पक रवाना होगीएक दिसंबर से रात 9:30 बजे पुष्पक रवाना होगीएक दिसंबर से रात 9:30 बजे पुष्पक रवाना...

एक दिसंबर से रात 9:30 बजे पुष्पक रवाना होगी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 26 Nov 2020 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। कार्यालय संवाददाता

लखनऊ से मुम्बई जाने वाली पुष्पक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन एक दिसंबर से रात 9:30 बजे रवाना होगी। इस तरह ट्रेन का मुम्बई तक सभी स्टेशनों का समय बदल जाएगा। हालांकि वापसी के समय मे कोई बदलाव नही किया गया है।

पुष्पक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अभी लखनऊ जंशक्न से शाम 7:45 बजे मुम्बई के लिए रवाना होती है। एक दिसंबर से पुष्पक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन पौने दो घंटे देरी के साथ रोजाना रात 9:30 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन उन्नाव रात 10:32 बजे, कानपुर रात 11:15 बजे, उरई 12:45 बजे, झांसी रात 3:05 बजे, ललितपुर सुबह 4:11 बजे, भोपाल 7:10 बजे, हबीबगंज 7:23 बजे होकर इटारसी सुबह नौ बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन खंडवा दोपहर 12 बजे, भुसावल 1:55, मनमाड़ शाम 4:20 बजे, नासिक रोड 5:25 बजे, कल्याण रात 9:25 बजे छूटकर रात 10:45 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में पुष्पक एक्सप्रेस सुबह 8:25 बजे मुम्बई से चलकर अगले दिन सुबह 8:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें