मिसेज इंडिया कांटेस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

नवंबर 2019 में मिसेज इंडिया कांटेस्ट होने जा रहा है। इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। कांटेस्ट के लिए महिलाओं की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच की मांगी गई है। इसमें आयु प्रमाण पत्र देना होगा। यह जानकारी रविवार को होटल ओलविया में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व पेजेंट क्वीन बिनीता श्रीवास्तव ने दी।

उन्होंने बताया कि मिसेज इंडिया कांटेस्ट की वह नेशनल डायरेक्टर हैं और पूर्व पेजेंट क्वीन व क्लासिक मिसेज इंडिया ओवरसीज-2017 का खिताब भी जीत चुकी हैं। महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए यह कांटेस्ट किया जा रहा है। इसमें ऑनलाइन ऑडिशन चल रहे हैं। महिलाएं 20 अक्तूबर तक ऑडिशन में हिस्सा ले सकती हैं। कांटेस्ट में भाग लेने की इच्छुक महिलाएं शादीशुदा हों और सेहतमंद होना चाहिए। इसके अलावा इच्छुक महिलाओं का किसी भी मॉडलिंग एजेंसी के साथ कांट्रेक्ट नहीं होना चाहिए। वार्ता में स्टेट डायरेक्टर नेहा वर्मा ने बताया कि महिलाओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाता है। वार्ता में मीडिया कार्डिनेटर डॉ. विश्वास ने बताया कि ऐसी महिलाएं जो विदेश में हैं, लेकिन भारतीय हैं, वह भी इसमें हिस्सा ले सकती हैं।

READ SOURCE
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें