ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतजंक्शन बना गया मिनी जू

जंक्शन बना गया मिनी जू

जंक्शन अब धीरे-धीरे मिनी जू बन गया। यहां रहने वाले जानवर यात्रियों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में बंदर, कुत्ते, बिल्ली, गाय, सुअर रहने लगे हैं। जो अक्सर प्लेटफार्म पर यात्रियों के...

जंक्शन बना गया मिनी जू
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतFri, 01 Jun 2018 01:38 PM
ऐप पर पढ़ें

जंक्शन अब धीरे-धीरे मिनी जू बन गया। यहां रहने वाले जानवर यात्रियों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में बंदर, कुत्ते, बिल्ली, गाय, सुअर रहने लगे हैं। जो अक्सर प्लेटफार्म पर यात्रियों के बीच तक पहुंच जाते हैं। रेल प्रशासन का कहना है कि वह कई बार नगर निगम को पत्र लिखकर जानवरों को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं। नगर निगम के अफसर पत्र का कोई जबाव भी देते हैं। अक्सर बंदरों का झुंड यात्रियों पर झपट पड़ता है। कई बार बंदर और कुत्ते यात्रियों को काट चुके हैं। अधिकारी कहते हैं, जंक्शन पर आने के चारों तरह से रास्ते खुले हुए हैं। प्लेटफार्मों पर टीनशेड पड़ा है और पेड़ भी हैं। इसलिए ठंडक रहती है। जिससे बंदर, कुत्ते, बिल्ली और आवारा पशु ने जंक्शन पर ठिकाना बना लिया है। जंक्शन पर 25-30 कुत्ते, 100 से अधिक बंदर, 15-20 गाय और 8-10 बिल्यां रहती हैं। सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस बात का ध्यान रखें, अगर कुत्ते, गाय-भैंस दिखे तो उसे भगाएं। रेलवे स्वास्थ्य अधिकारी की और से नगर निगम को पुन: पत्र लिखा गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें