ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजजंक्शन पर 11 और एयरपोर्ट पर 3 यात्री मिले संक्रमित

जंक्शन पर 11 और एयरपोर्ट पर 3 यात्री मिले संक्रमित

मुम्बई से लोगों का लौटना जारी है। प्रयागराज जंक्शन पर मुम्बई से आने वालों की कम संख्या में जांच होने की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित...

मुम्बई से लोगों का लौटना जारी है। प्रयागराज जंक्शन पर मुम्बई से आने वालों की कम संख्या में जांच होने की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित...
1/ 2मुम्बई से लोगों का लौटना जारी है। प्रयागराज जंक्शन पर मुम्बई से आने वालों की कम संख्या में जांच होने की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित...
मुम्बई से लोगों का लौटना जारी है। प्रयागराज जंक्शन पर मुम्बई से आने वालों की कम संख्या में जांच होने की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित...
2/ 2मुम्बई से लोगों का लौटना जारी है। प्रयागराज जंक्शन पर मुम्बई से आने वालों की कम संख्या में जांच होने की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित...
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 13 Apr 2021 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। कार्यालय संवाददाता

मुम्बई से लोगों का लौटना जारी है। प्रयागराज जंक्शन पर मुम्बई से आने वालों की कम संख्या में जांच होने की खबर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा है। अब जंक्शन पर कोविड जांच टीम की संख्या बढ़ा दी गई है। अभी तक दो टीमें जंक्शन पर यात्रियों की जांच कर रहीं थीं। सोमवार से जांच के लिए चार टीमों की तैनाती कर दी गई है। टीमें बढ़ने का असर भी दिखा और प्रयागराज जंक्शन पर 11 यात्री कोरोना संक्रमित मिले। जंक्शन पर सोमवार को 424 यात्रियों की जांच हुई। जिसमें 403 एंटीजन और 21 का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर तीन यात्री संक्रमित मिले। एयरपोर्ट पर 117 यात्रियों का आरटीपीसीआर एवं 97 का एंटीजन टेस्ट हुआ। वहीं, छिवकी स्टेशन पर 138 आरटीपीसीआर और 331 का एंटीजन टेस्ट हुआ। छिवकी पर कोई संक्रमित नहीं मिला।

जीआरपी रोकती रही, यात्री भागते रहे

सोमवार को जंक्शन पर यात्रियों का टेस्ट कराने के प्रति बेहद सर्तकता दिखी। मुम्बई से आने वाली ट्रेनों से उतरे यात्रियों को कोविड टेस्ट के लिए लाइन में खड़ा किया गया। लेकिन जीआरपी की संख्या कम और यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से जीआरपी अधिकांश यात्रियों को रोक नहीं सकी और यात्री बिना टेस्ट कराए ही बाहर निकलते रहे। हालांकि जीआरपी और आरपीएफ लगातार रोकने की कोशिश करती रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें