ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजएनसीआर के छह अफसर व कर्मचारी रेलमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित

एनसीआर के छह अफसर व कर्मचारी रेलमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित

अपनी उत्कृष्ट रेल सेवाओं के कारण उत्तर मध्य रेलवे के छह अफसर व कर्मचारी इस बार 65वें रेल समारोह में रेल मंत्री पुरस्कार से नवाजे जाएंगे। रेलवे बोर्ड...

एनसीआर के छह अफसर व कर्मचारी रेलमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSat, 07 Nov 2020 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता

अपनी उत्कृष्ट रेल सेवाओं के कारण उत्तर मध्य रेलवे के छह अफसर व कर्मचारी इस बार 65वें रेल समारोह में रेल मंत्री पुरस्कार से नवाजे जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने पुरस्कार पाने वाले अफसरों व कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है।

पुरस्कार पाने वालों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम निवास बघेल, लोको पायलट राम तपस्वी, मुख्य सतर्कता निरीक्षक ब्रह्म नारायण मिश्र, सहायक कारखाना प्रबंधक विकास केशरी, सहायक मंडल संकेतक शांतनु गुप्ता, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बिजयी प्रसाद शामिल हैं। ट्रैक मेनटेनर राम निवास बघेल ने गत वर्ष एक से आठ दिसंबर के बीच अन्‍नतपेठ-डबरा सेक्शन के बीच व अन्‍नतपेठ यार्ड में मेगा ब्लाक के दौरान पूरी निष्ठा व कुशलता से काम किया था। लोको पायलट राम तपस्‍वी पिछले साल कानपुर में ट्रेन नंबर 12393 को बारिश के बाद भी चेक किया। क्रू ने इंजन के अंडरफेम निरीक्षण के दौरान पाया कि ट्रैक्‍शन लिंक बार नंबर दो टूटा हुआ है। यह गाड़ी संचालन के लिए सुरक्षित नहीं था। इनकी सजगता के कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें