ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशUP में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में रिकॉर्ड 37238 नए मामले, 199 की मौत

UP में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में रिकॉर्ड 37238 नए मामले, 199 की मौत

कोरोना का कोहराम पूरे यूपी में मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 196 और मरीजों की मौत हो गई। कोविड-19 के रिकार्ड 37,238 नये मामले भी सामने आये।...

UP में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में रिकॉर्ड 37238 नए मामले, 199 की मौत
लखनऊ लाइव हिन्दुस्तानFri, 23 Apr 2021 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना का कोहराम पूरे यूपी में मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 196 और मरीजों की मौत हो गई। कोविड-19 के रिकार्ड 37,238 नये मामले भी सामने आये। राज्‍य में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा दस लाख पार कर गया है। 

अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में इस समय कुल 2,73,653 मरीज इलाज करा रहे हैं। इनमें से दो लाख 18 हजार मरीज घर पर आइसोलेट हैं। बाकी निजी तथा सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 196 और संक्रमितों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 10,737 हो गई है।

वहीं कोविड-19 के 37,238 नये मामले सामने आने से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 10,13,370 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में इलाज के बाद 22,566 मरीज घर भेजे गये और अब तक कुल 7,28,980 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।सहगल के मुताबिक बृहस्पतिवार को राज्‍य में 2.25 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब 3.93 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। सहगल ने अफवाहों से बचने का अनुरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन, आवश्यक दवाई और बिस्तर का निरंतर प्रबंधन का निर्देश दिया है। 

उन्होंने कहा कि हर अस्पताल में वातावरण से ऑक्सीजन बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है और 31 ऐसे अस्पतालों के लिए शासन से आदेश जारी किये जा चुके हैं जहां अगले 15 से 20 दिनों में वातावरण की हवा से ऑक्सीजन बनाने के प्‍लांट लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मरीजों के लिए 1500 ऑक्सीजन संयंत्र का भी आदेश दिया गया है।

आज से वीकेंड लॉकडाउन
सहगल ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान शनिवार और रविवार को साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और सर्विलांस का अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को टीकाकरण का कार्य भी किया जाएगा। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें